Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News :  राहुल दुबे गैंग ने ली गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग की जिम्मेदारी

गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दूबे गैंग ने ली है. गोलीबारी की घटना के बाद गैंग की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी आनंद जैन को अंतिम चेतावनी भी दी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh  :   गिद्दी सी परियोजना के बूम बैरियर पर फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दूबे गैंग ने ली है. गोलीबारी की घटना के बाद गैंग की ओर से कथित तौर पर व्यवसायी आनंद जैन को अंतिम चेतावनी भी दी गई है. 

 

 

गौरतलब है कि बीती रात दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परियोजना के प्रवेश द्वार के पास पहुंचे और फायरिंग की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए.

 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो गया. पर गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. जबकि मौके पर ड्यूटी कर रहा कर्मी बाल-बाल बच गया. 

 

घटना की सूचना मिलते ही गिद्दी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.  घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. 

 

पुलिस राहुल दूबे गैंग द्वारा किए गए दावे की भी जांच कर रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. साथ ही अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही