Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ जिले का 19वां स्थापना दिवस, उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के लोगों को दी बधाई

Ramgarh News: उपायुक्त ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों मां छिन्नमस्तिका मंदिर, टूटी झरना, पतरातू डैम और माया टूंगरी पहाड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के इर्द-गिर्द समय के साथ ऐतिहासिक विकास हुआ है. पतरातू डैम के सौंदर्यीकरण ने इसे पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है.
 
रामगढ़ जिले का 20वां स्थापना दिवस

Ramgarh News: रामगढ़ जिला स्थापना दिवस के अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने जिलेवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं. स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उपायुक्त ने जिले के 19 वर्षों के सफर को रेखांकित करते हुए कहा कि विगत 19 वर्षों में रामगढ़ जिले ने कड़ी मेहनत और सतत प्रयास के बल पर पूरे राज्य में अपनी एक नई और विशिष्ट पहचान स्थापित की है. हाल के समय में रामगढ़ जिला राज्य स्तर पर विकास के विभिन्न मानकों में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक स्थलों मां छिन्नमस्तिका मंदिर, टूटी झरना, पतरातू डैम और माया टूंगरी पहाड़ जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के इर्द-गिर्द समय के साथ ऐतिहासिक विकास हुआ है. पतरातू डैम के सौंदर्यीकरण ने इसे पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरा है.

 

जिले से गुजरने वाले दोनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ राहगीरों और नागरिकों के लिए बेहतर जन-सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.

 

गोला मंडी को नया रूप दे रही है गोला प्रखंड स्थित कृषि मंडी को आधुनिक और नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र कृषि का मुख्य केंद्र बन सके. गोला प्रखंड और आसपास के किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 'कृषि मशीनरी बैंक' स्थापित करने पर कार्य जारी है. जल संसाधन विभाग के माध्यम से पतरातू और गोला प्रखंड में भैरवा जलाशय से सिंचाई का बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है, जो आने वाले समय में स्थानीय किसानों के लिए वरदान साबित होगा.

 

उच्च व तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जिले में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए डिग्री कॉलेज के संचालन के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्य किए जा रहे हैं. युवाओं को जिले के भीतर ही रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर CSR फंड के माध्यम से स्किल ट्रेनिंग (कौशल विकास) और रोजगार की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है. 


रामगढ़ जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने छत्तरमांडू स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता सेनानियों, जननायकों आदि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही