Ramgarh News : रामगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन भरोसा’ के तहत चलाए गए अभियान में विभिन्न थानों क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए कुल 56 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को बुलाकर सुपुर्द कर दिए गए.
इसे भी पढ़ें
रामगढ़ एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश सभी थाना और ओपी प्रभारियों ने दर्ज सनहा व CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया. तकनीकी आधार पर जिला और जिले के बाहर से इन मोबाइलों को खोज निकाला गया. इसके बाद असली मालिकों को बुलाकर मोबाइल सौंप दिया गया.
इस अभियान में रामगढ़ थाना क्षेत्र से 10, रजरप्पा से 6, पतरातू से 5, मांडू से 8, गोला थाना से 3, भुरकुंडा ओपी से 4, बरकाकाना से 3, बासल से 5, बरलंगा से 3, कुज्जू से 3, वेबो ओपी से 5 और भदानीनगर ओपी से एक मोबाइल बरामद किया गया. कार्यक्रम में एसपी ने लोगों को CEIR PORTAL के उपयोग व गुम हुए मोबाइल फोन की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

