Ramgarh News : रामगढ़ एसपी मुकेश कमार लुनायत के निर्देश पुलिस ने गुरुवार की रात फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान चलाया. इस दौरान चार आरोपी गिरफ्तार किए गए. इनमें तीन फरार अभियुक्त व एक वारंटी शामिल है. कागजी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को सभी को जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें
गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण प्रजापति, बड़कू प्रजापति उर्फ रामकुमार (दोनों कौआबेड़ा, सिरका निवासी), विशाल कुमार (बुधबाजार, सिरका) व वारंटी सुनील करमाली (हेसला निवासी) शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान आगे भी जारी रहेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

