Search

Ramgarh News : जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान करें- डीसी

डीसी राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांडी भरेचनगर व गोला प्रखंड की चाड़ी पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. कहा कि जिन शिकायतों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं है, उन्हें चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करें.
 
शिविर का निरीक्षण करते डीसी ऋतुराज व अन्य.

Ramgarh : गर्मी को देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पखवाड़ा चला रहा है. इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित विशेष शिविरों का डीसी ऋतुराज ने औचक निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिविरों में आने वाली जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें.

डीसी राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांडी भरेचनगर व गोला प्रखंड की चाड़ी पंचायत में आयोजित शिविरों में पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. कहा कि जिन शिकायतों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं है, उन्हें चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करें.

उन्होंने शिविर में आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. लोगों ने जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर डीसी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रवींद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अजमल हुसैन व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही