Ramgarh News : रामगढ़ स्थित श्रीराम पावर एवं स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट मामले में फैक्टी में सुरक्षा में चूक उजागर हुई है. यह खुलासा जिला प्रशासन की ओर से गठित टीम की जांच रिपोर्ट में हुआ है. टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है. इसमें फैक्ट्री प्रबंधन पर अग्नि-सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात कही गई है.
इसे भी पढ़ें
टीम की जांच में ब्लास्ट फर्नेस के पास अग्नि-सुरक्षा व आपातकालीन उपकरणों की कमी पाई गई. DCP व अग्निशमन यंत्र खराब मिले. विद्युत पैनल बोर्ड के पास कोई अग्निशमन यंत्र नहीं था. फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था का अभाव पाया गया.
जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसी ऋतुराज के निर्देश पर कारखाना निरीक्षक ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष चार्ज शीट दाखिल की है.इसके साथ ही फैक्ट्री में उत्पादन बंद करने का आदेश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

