Search

 
 
 

Ramgarh News :  सिरका बुधबाजार में चल रहा था सेक्स रैकेट, कई युवक-युवतियां हिरासत में

रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुधबाजार में गुरुवार शाम कथित सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
 

Ramgarh :   रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका बुधबाजार में गुरुवार शाम कथित सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों को लंबे समय से इलाके के एक घर में संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत मिल रही थी. ग्रामीणों का आरोप था कि वहां अवैध गतिविधियां खुलेआम संचालित हो रही थीं, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा था.

 

इसको लेकर क्षेत्र में लगातार नाराजगी बढ़ रही थी. इसके बाद  गुरुवार को ग्रामीणों ने मामले की सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित घर में जांच-पड़ताल शुरू की.

 

छापेमारी के दौरान कुछ युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस उस घर की महिला संचालक और उसकी बेटी से भी पूछताछ कर रही है, जहां कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

 

रामगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.  पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं. 

 

घटना के बाद सिरका बुधबाजार इलाके में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा.  स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगाने और इलाके में नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही