Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर अहमद नगर से दो किशोरियों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपहरण में शामिल दो सगे भाई-बहन को पुलिस ने हरियाणा के जिंद से गिरफ्तार किया है. दोनों किशोरियां भी सकुशल बरामद कर ली गई हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें
इस बाबत दोनों किशोरियों के परिजनों ने रजरप्पा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एसआई मो. एकबाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर किशोरियों की खोजबीन शुरू की गई.
इसी दरम्यान चाइल्ड लाइन रामगढ़ के आकाश शर्मा अन्य लोगों की मदद से दिल्ली पहुंचे. दिल्ली व हरियाणा चाइल्ड लाइन की मदद से नरवाना रेलवे स्टेशन (जिंद, हरियाणा) से अपहरण में शामिल नंदिनी कुमारी उर्फ नंदन और उसके भाई हरिनंदन पासवान को गिरफ्तार किया गया. दोनों दरभंगा (बिहार) के रहने वाले हैं. उनकी निशानदेही पर दोनों किशोरियों को भी सकुशल बरामद किया गया.
पूछताछ में नंदिनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी किशोरियों से दोस्ती हुई. उसने अपने भाई से उनकी शादी कराने की बात कही. किसी तरह बहला-फुसलाकर दोनों को लेकर हमलोग हरियाण आ गए. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर रजरप्पा लाया गया. यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

