Search

 
 
 

Ramgarh News : स्लरी लोडिंग मजदूरों ने किया रजरप्पा सब स्टेशन का किया घेराव, काटी बिजली

असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूरों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सब स्टेशन का घेराव किया. मजदूरों ने सब स्टेशन की बिजली काट दी और विरोध-प्रदर्शन किया. बिजली कटने से करीब 8 घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा.
 
सबस्टेशन के सामने प्रदर्शन करते स्लरी मजदूर.

Ramgarh : सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के विस्थापित गांव कोईहारा, भुचुंगडीह, सांडी व मायल के असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूरों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सब स्टेशन का घेराव किया. मजदूरों ने सब स्टेशन की बिजली काट दी और विरोध-प्रदर्शन किया. सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बिजली कटने से करीब 8 घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा.


असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूर संघ के अध्यक्ष कयूम अंसारी ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को मैखिक व लिखित रूप से बेरोजगारी की समस्या से अवगत कराते आये हैं. सैकड़ों मजदूर कई वर्षों से यहां लोडिंग करने का काम करते आ रहे हैं. करीब 650 मजदूर शुरू से ही ट्रकों की लोडिंग कर अपने परिवार का जीविका चला रहे हैं. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को प्रबंधन को आवेदन देकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया था. इसके बाद पिछले 27 मई को भी अपनी मांगो को लिखित रूप में प्रबंधन के समक्ष रखा गया. लेकिन प्रबंधन मौन है. अंत में बिजली कनेक्शन काटने को मजबूर होना पड़ा. 


बिजली कटने के बाद प्रबंधन ने संघ प्रतिनिधियों के साथ वार्ता शुरू की. वार्ता में रजरप्पा पीओ ललन कुमार, वाशरी पीओ एलबी सिंह, मैनेजर श्रवण कुमार शामिल थे. करीब 8 घंटे के बाद मजदूरों के समस्या को लेकर 12 जून को फिर बैठक करने पर सहमति बनी. इसके बाद बिजली बहाल की गई. आठ घंटे बिजली नहीं रहने से कंपनी को भारी नुकसान होने का अनुमान है. मौके पर संघ के मधु साव, कौलेश्वर महतो, हीरालाल करमाली, रामदास माझी, धरमू महतो, मोहर लाल महतो, नरेश महतो सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही