Search

 
 
 

Ramgarh News : एसपी की क्राइम मीटिंग में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने सहित अपराध नियंत्रण के जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की गई.
 

Ramgarh : रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की. बैठक में स्वतंत्रता दिवस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने सहित अपराध नियंत्रण के जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की गई. एसपी ने जिले के सभी थानेदारों व ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया.

 


उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. कहा कि वारंट निष्पादन, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन के मामलों को जल्द निबटाएं. अवैध उत्खनन रोकथाम व अवैध मादक-पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक के लिए छापेमारी तेज करें.


एसपी ने सीसीए प्रस्तावों, CCTV लगाने, प्रतिबिंब एप व CEIR पोर्टल के मामलों पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, डीएसपी, थानेदार, ओपी प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही