Search

 
 
 

Ramgarh News : मेधा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Ramgarh : रामगढ़ के टाउन हॉल में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़ उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे.
 

Ramgarh : रामगढ़ के टाउन हॉल में शनिवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज, आरक्षी अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला के कई अधिकारी उपस्थित थे.

 

समारोह में गत माह प्रकाशित मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कला संकाय में एसएस +2 उच्च विद्यालय मांडू की दिव्यांग छात्रा मुस्कान कुमारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. विज्ञान संकाय में जिला मेधा सूची में स्थान बनाने के लिए दो विद्यार्थी एवं वाणिज्य संकाय में दो विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

एसएस +2 उच्च विद्यालय मांडू रामगढ़ के विज्ञान और वाणिज्य के छात्रों का शत प्रतिशत परीक्षाफल प्रथम श्रेणी में और मैट्रिक के परीक्षाफल में जिला मेधा सूची में स्थान बनाने के लिए एस एस+2 उच्च विद्यालय मांडू रामगढ़ की प्राचार्या डॉ विज्ञा पाठक को रामगढ़ उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही