Ramgarh: 29 जुलाई को न्यू कॉलोनी बगीचा बड़का गड्डा जाने वाली सड़क किनारे शव मिलने मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रामगढ़ थाना पुलिस को बीते बुधवार को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे किसी व्यक्ति की धारधार हथियार से हत्या कर शव फेंका हुआ है.

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सूरज गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते हुए पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद करते हुए शिनाख्त करवाई. जिसमें मृतक की पहचान रामगढ़ के झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल के रूप हुई थी. पुलिस ने मृतक सुमित अग्रवाल की पत्नी मनीषा अग्रवाल के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया थी.
इसे भी पढ़ें:
इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक S.I.T. टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने मानवीय सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड में संलिप्त अपराधी सूरज कुमार दास उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया. आरोपी सूरज कुमार रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी बगीचा का रहने वाला है. पुलिस गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment