Search

 
 
 

रांची के सिविल सर्जन बने स्वास्थ्य निदेशक, झारखंड में 51 डॉक्टरों का तबादला

Ranchi : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 51 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया है. इसका आदेश 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 51 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला और नई जगहों पर पदस्थापन किया है. इसका आदेश 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया.

 

रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार को स्वास्थ्य निदेशालय में निदेशक (स्वास्थ्य) बनाया गया है. उन्हें चिकित्सा शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

 

डोरंडा राजकीय औषधालय की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मीता सिन्हा को निदेशक (परिवार कल्याण) बनाया गया है. वहीं, डॉ. अश्विनी कुमार को राज्य आरसीएच पदाधिकारी और डॉ. रंजीत प्रसाद को राज्य वेक्टर जनित रोग निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

 

जामताड़ा के सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा को देवघर का नया सिविल सर्जन बनाया गया है. वहीं, देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रमेश कुमार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है.

 

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को 15 अगस्त 2026 तक स्थानांतरित डॉक्टरों को नई जगह के लिए विरमित करने का निर्देश दिया है. अगर किसी डॉक्टर को 15 अगस्त तक विरमित नहीं किया जाता है, तो वह 16 अगस्त की दोपहर से स्वतः विरमित माना जाएगा. विभाग ने यह भी कहा है कि अगस्त 2026 का वेतन सभी स्थानांतरित डॉक्टरों को उनके नए कार्यस्थल से मिलेगा.

 

जिन डॉक्टरों की जगह पर दूसरे अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गई है, लेकिन उनकी नई पोस्टिंग नहीं हुई है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

इसके अलावा, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे चार डॉक्टरों डॉ. शेख मो. जफरुल्लाह, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. श्याम सुन्दर पासवान और डॉ. सुशान्तो कुमार मांझी को भी नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही