Search

 
 
 

Ramgarh News : मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में कार्तिक अमावस्या पर रातभर हुई तंत्र साधना

Ramgarh News : दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि दस महाविद्याओं में दक्षिणेश्वरी काली प्रथम रूप हैं, जबकि चौथे रूप में मां छिन्नमस्तिका विराजमान हैं.
 
मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा.
  • रातभर खुले रहे परिसर के सभी मंदिरों के पट

Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर और दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में कार्तिक अमावस्या पर पर विशेष पूजा हुई. इस अवसर पर पूजा-अर्चना औ साधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे. कई साधकों (तांत्रिक) ने रातभर मंदिर परिसर के हवन कुंडों के पास अपनी साधना में लीन रहे. परिसर के सभी 13 हवन कुंडों में अग्नि प्रज्वलित हो रही थी. देवी मंत्रों के उच्चारण से पूरा परिसर रातभर गुंजायमान रहा. हवन में घी,धूप, नैवेद्य और चंदन की आहूति से वातावरण सुवासित रहा.

 

इसे भी पढ़ें


दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि दस महाविद्याओं में दक्षिणेश्वरी काली प्रथम रूप हैं, जबकि चौथे रूप में मां छिन्नमस्तिका विराजमान हैं. यहां कार्तिक अमावश्या पर पूजा करने से सभी मन्नतें पूरी होती हैं. मंदिर के समीप जंगल में भी कई साधक तंत्र सिद्धि में लीन दिखे. परिसर स्थित सभी मंदिरों के पट रातभर खुले रहे. 


रातभर चला भंडारा

इस अवसर पर मंदिर न्याय समिति की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया था. इसमें सेकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए. समिति के सचिव शुभाशीष पंडा ने बताया की यहां रात भर चले भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महप्रसाद ग्रहण किया. भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही