Search

 
 
 

Ramgarh News : नबी ने दुनिया को दिया शांति व भाईचारगी का संदेश- बशीर अंसारी

Ramgarh News : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रामगढ़ जिले के भुचुंगडीह में गौसिया मोमिनाबाद की ओर से जुलूस निकाला गया. सदर बशीर अंसारी ने कहा कि नबी साहब ने दुनिया को शांति और भाईचारगी का पैगाम दिया.
 
जुलूस में शामिल लोग.

Ramgarh News : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रामगढ़ जिले के भुचुंगडीह में गौसिया मोमिनाबाद की ओर से बुधवार को जुलूस निकाला गया. जुलूस मस्जिद से शुरू होकर आजाद मोहल्ला, रजरप्पा रोड होते हुए भुचुंगडीह स्कूल के पास पहुंचा. वहां से वापस उसी रास्ते से मस्जिद पहुंचा. यहां  फातिया दुरुद के साथ जुलूस का समापन किया गया.

इसे भी पढ़ें


सदर बशीर अंसारी ने कहा कि नबी साहब ने दुनिया को शांति और भाईचारगी का पैगाम दिया. सभी लोगों को उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए. तभी दुनिया में शांति का माहौल कायम हो सकता है. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे.


मौके पर नूरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोइन, नायब इमाम अनिसुल कादरी, नायव सदर शौकत अली, नाजिर अंसारी, सुलेमान अंसारी, इमरान अंसारी, हाजी नसरुल्लाह, हाजी तस्लीम, हाजी अबुल, हाजी रफीक अंसारी, हाजी रहमत उल्लाह, मो. निशार अंसारी, मो. अनवर अंसारी, मो. उस्मान मियां, कुर्बान अली, हाजी रमजान अली, हाजी ताहूर मियां, हाफिज आबिद हुसैन सहित अन्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही