Search

 
 
 

Ramgarh News : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार 3 लोग घायल, एक रांची रेफर

जरप्पा प्रोजेक्ट मार्ग स्थित सांडी गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को रजरप्पा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा प्रोजेक्ट मार्ग स्थित सांडी गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को रजरप्पा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया.

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर जुटी भीड़


मिली जानकारी के अनुसार, चितरपुर निवासी अर्जुन प्रसाद सोनी का पुत्र अभिजीत कुमार अपनी मां सविता देवी व चचेरी बहन आलिया कुमारी के बाइक से लेकर रजरप्पा से चितरपुर अपने घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सांडी स्थित गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास के समीप सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. वहीं, ट्रेक्टर उन्हें धक्का मारते हुए एक घर मे जा घुसा. ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

 


सूचना पाकर रजरप्पा थाना के एसआई मो. एकबाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अभिजीत कुमार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. दो अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही