Search

 
 
 

Ramgarh News:  नशीली पदार्थों की स्मगलिंग, तीन युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के मनुवा फुलसराय गांव के रहने वाले तीन युवकों को पुणे एयरपोर्ट पर नशीली पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है
 

Ramgarh: थाना क्षेत्र के मनुवा फुलसराय गांव के रहने वाले तीन युवकों को पुणे एयरपोर्ट पर नशीली पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है. तीनों युवक डेरी मिल्क चॉकलेट के पैकेट में नशीला पदार्थ लेकर सिंगापुर से भारत पहुंचे थे. इसमें मो हसनैन, पिता मोइन अंसारी, लालू और बिट्टू शामिल है. पुलिस जांच कर रही है कि नशीले पदार्थों को किस जगह खपाना का प्रयास किया जा रहा था.

 


जानकारी के अनुसार,  जिले के मनुवा फुलसराय गांव के रहने वाले तीनों युवक नशीला पदार्थ की स्मगलिंग करते थे. उन सभी को पुणे एयरपोर्ट पर नशीली पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया. उनके पास से हाइड्रोपोनिक वीड (बेहद ही नशीला पदार्थ) बरामद किए गए. जिनकी कीमत बाजार में 8.7 करोड़ रुपए है. गिरफ्तारी के बाद रामगढ़ जिले में उनसे जुड़े लोगों में हड़कंप मच गई है. युवकों के घर वाले भी पुलिस की छानबीन और कस्टम की टीम के डर से दुबक गई है.

 


बता दें कि खाड़ी देशों में नौकरी के बहाने से निकले युवक स्मगलिंग गैंग में शामिल होकर नशे का व्यापार कर रहे है. रातों रात पैसे कमाने के चक्कर में स्मगलिंग के धंधे से जुड़कर करोड़पति बनने का सपना देखने लगते है. हिंद मोहल्ला के रहने वाले यह सभी युवक अलग-अलग देश में भी पहले रह चुके है.

 


ऐसी टीम भारत के हर कोने में सक्रिय है युवाओं को सही और गलत की पहचान करके आगे कदम उठाना चाहिए, जिससे आगे चलकर परिवारजनों को परेशानी न उठानी पड़े. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही