Search

 
 
 

Ramgarh News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन के अंतर्गत दामोदर नदी के तट स्थित मंदिर प्रांगण में सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण किया गया
 

Ramgarh : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन के अंतर्गत दामोदर नदी के तट स्थित मंदिर प्रांगण में सैकड़ों पौधों का वृक्षारोपण किया गया.इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज कुमार, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित छावनी परिषद के (सी.ई.ओ),सिविल सर्जन, वन विभाग के अधिकारियों, थाना प्रभारी व अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

 

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने नाम की पट्टिकाओं के साथ पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी आजीवन जिम्मेदारी है. स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण ही स्वस्थ व समृद्ध समाज की आधारशिला है.

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजन किया गया व सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया .सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों को सुरक्षित व हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही