Ramgarh : हूल दिवस के पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर,ब्लॉक 'ए' में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में हूल क्रांति के अमर वीर शहीद सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू व भैरव मुर्मू की चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
इसे भी पढ़े..
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है. सिद्धू-कान्हू सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने जल,जंगल,जमीन व अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया.

उनका त्याग, साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उन्होंने कहा कि हूल दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान व आदर्शों को स्मरण करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है. जिला प्रशासन उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन करता है.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने हूल क्रांति के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment