Ramgarh News: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर अहमदनगर से दो किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है. दोनों किशोरियां 18 सितंबर को घर से चितरपुर बाजार गिफ्ट खरीदने जाने की बात कहकर निकली थीं. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी खोजबिन के बाद किशोरियों के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई.
इसे भी पढ़ें:
दोनों किशोरियों की मां सइदुन निशा एवं सलातुन निशा ने रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई. आवेदन के अनुसार, मुसरत परवीन (18), पिता अकबर अंसारी और गुलनाज परवीन (13), पिता लियाकत अंसारी आपस में दोस्त हैं. दोनों 18 सितंबर को करीब 11 बजे दिन में घर से यह कहकर निकली थीं कि उनकी दोस्त की शादी है और उसके लिए गिफ्ट खरीदने चितरपुर जा रही हैं.
देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने दोनों के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला. इसके बाद परिजनों ने चितरपुर बाजार टांड़ समेत आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला.
मुसरत परवीन की लंबाई करीब पांच फीट और रंग सांवला है. वह काले रंग की नकाब पहने हुई थी. वहीं गुलनाज परवीन की लंबाई करीब साढ़े चार फीट और रंग सांवला है. वह भी काले रंग की नकाब पहने हुई थी. दोनों का मोबाइल बंद होने से परिजन काफी चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. परिजनों ने पुलिस से दोनों किशोरियों की जल्द सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. पुलिस दोनों की खोजबिन में जुटी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

