Search

 
 
 

Ramgarh News : रामगढ़ में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, बिहार से छठ पर मनाने आए थे

Ramgarh News: मृतक छोटू के पिता संजय पासवान ने बताया कि बुधवार को घर में पानी नहीं था. परिवार के लोग चूना भट्ठा तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान छोटू तालाब में डूबने लगा.
 
फाइल फोटो.

Ramgarh News : झारखंड के रामगढ़ स्थित चूना भट्ठा तालाब में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई. दोनों छठ पर्व पर बिहार के औरंगाबाद से आए थे. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

 

इसे भी पढ़ें


मृतकों की पहचान शिवम कुमार पासवान (13 वर्ष) और छोटू पासवान (15 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दोनों अपने परिवार के साथ छठ मनाने रामगढ़ की सिरका कोलियरी आए हुए थे. उनके एक रिश्तेदार जीएम कार्यालय में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं.


मृतक छोटू के पिता संजय पासवान ने बताया कि बुधवार को घर में पानी नहीं था. परिवार के लोग चूना भट्ठा तालाब में नहाने गए थे. इसी दौरान छोटू तालाब में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई शिवम भी पानी में चला गया. दुर्भाग्यवश दोनों लड़के गहरे पानी में डूब गए.


घटना के बाद परिवार के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में रामगढ़ सदर अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही