Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : अनियंत्रित पिकअप वैन गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे सभी सवार

बिहार से 7-8 की संख्या में श्रद्धालु मां छिन्मस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आये हुए थे. वापसी के दौरान बोतल मोड़ के समीप उनकी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
Advertisement
Advertisement
गड्ढे में गिरी पिकअप वैन.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर-रजरप्पा मंदिर मुख्य मार्ग स्थित बोतल मोड़ के पास बुधवार को एक सफेद रंग की पिकअप वैन सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ. सभी सवार बाल-बाल बच गए.


जानकारी के अनुसार, बिहार से 7-8 की संख्या में श्रद्धालु मां छिन्मस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आये हुए थे. वापसी के दौरान बोतल मोड़ के समीप उनकी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. दुर्घटना में पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामूली रूप से घायल लोगों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही