Search

 
 
 

Ramgarh News : फर्जी होलोग्राम व स्टीकर लगा करते थे विदेशी शराब की सप्लाई, दो गिरफ्तार

अवैध विदेशी शराब कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गोला थाना क्षेत्र में संचालित एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है.  पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार विदेशी शराब, स्प्रिट, फर्जी होलोग्राम, बोतल, स्टीकर और अन्य सामग्री बरामद की है. साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
 

Ramgarh :  अवैध विदेशी शराब कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में गोला थाना क्षेत्र में संचालित एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है.  पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार विदेशी शराब, स्प्रिट, फर्जी होलोग्राम, बोतल, स्टीकर और अन्य सामग्री बरामद की है. साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

 

Uploaded Image

 

बंद घर में किया जा रहा था अवैध विदेशी शराब का निर्माण

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना क्षेत्र के ऊपर खखरा टोला स्थित एक बंद घर में अवैध तरीके से विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा है और आसपास के इलाकों में इसकी तस्करी की जा रही है.

 

इसके बाद रामगढ़ एसपी के निर्देश पर डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से मनोज मुर्मू और भदरू सिंह को गिरफ्तार किया.

 

मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब व अन्य सामान बरामद

पूछताछ में दोनों ने शराब निर्माण और भंडारण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. मौके से पुलिस ने करीब 250 पेटी विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, 20 हजार शराब बोतलों के ढक्कन, 40 हजार फर्जी लेबल-स्टीकर, 20 हजार खाली शराब की बोतलें और बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री बरामद की.

 

इसके अलावा एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी नकली विदेशी शराब तैयार कर उस पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी होलोग्राम और स्टीकर लगाकर बाजार में सप्लाई करते थे. पुलिस ने इस मामले में गोला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है. रामगढ़ पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही