Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण- बीडीओ

चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बॉयलर व बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, अर्जुन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मौजूद थे.
Advertisement
Advertisement
  • चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में 10 लाभुकों के बीच 5000 पीस बॉयलर व 10 लाभुकों के बीच 300 पीस बतख चूजा का वितरण 

Ramgarh : चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बॉयलर व बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, अर्जुन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मौजूद थे. 

 

इस दौरान उन्होंने 10 लाभुकों के बीच 300 पीस बतख का चूजा व 10 अन्य लाभुकों के बीच 5000 पीस बॉयलर चूजा का वितरण किया गया. इसके अलावे फीड, ड्रिकर फिटर व दवा का भी वितरण किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीणों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है.

 

ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने. इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया. मौके पर डॉ राजेश कुमार द्वारा लाभुकों को मुर्गी चूजा के रख रखाव, व्यवस्था व बीमारी से बचने के उपाय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. मौके पर प्रदीप महतो, उत्तम पटवा, मो साजिद, आपूर्तिकर्ता परमानंद महतो, कालीचरण महतो, वरुण महतो, प्रेमनाथ महतो सहित कई मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही