Search

 
 
 

Ramgarh News: चितरपुर में छह दिनों से जलापूर्ति ठप, फुट-वॉल्व खराब होने से 25 हजार लोग प्रभावित

Ramgarh News: भैरवी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से चितरपुर, रजरप्पा मोड़ और बाजारटांड़ स्थित जलमीनारों तक पानी पहुंचाया जाता है. यहां से आसपास के गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है. लेकिन चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित पंप हाउस का फुट-वॉल्व खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गयी है.
 
सांकेतिक तस्वीर
  • फुट-वॉल्व की मरम्मत के लिए फिल्टर प्लांट का लाखों लीटर पानी निकाला जा रहा

Ramgarh News: चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पीएचईडी विभाग की ओर से जलापूर्ति की जाती है. लेकिन पिछले छह दिनों से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप है. इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के करीब 25 हजार लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. घरों में नल से पानी नहीं आने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है.


इसे भी पढ़ें:


 
लंबे समय से जलापूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है. जानकारी के अनुसार, भैरवी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से चितरपुर, रजरप्पा मोड़ और बाजारटांड़ स्थित जलमीनारों तक पानी पहुंचाया जाता है. यहां से आसपास के गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है. लेकिन चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित पंप हाउस का फुट-वॉल्व खराब हो जाने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गयी है. 

 

मरम्मत के लिए निकाला जा रहा लाखों लीटर पानी

इसके चलते पिछले छह दिनों से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. फुट-वॉल्व की मरम्मत के लिए यहां जमा लाखों लीटर पानी को निकाला जा रहा है. इसके बाद ही मरम्मत कार्य पूरा किया जा सकेगा. 

घरेलू कामकाज पर पड़ रहा असर

जलापूर्ति बाधित होने से चितरपुर, सांडी, मारंगमरचा, मायल, सोंढ़, नावा बगीचा और तेबरदाग समेत कई गांवों के लगभग 25 हजार लोग प्रभावित हैं. इस बाबत वार्ड सदस्य अनवारुल हसन ने संबंधित विभाग से जल्द फुट वॉल्व मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. विभाग के कनीय अभियंता बख्तियार अफजल ने बताया कि खराब फुट वॉल्व की मरम्मत का कार्य जारी है. जल्द ही क्षेत्र में पेयजलापूर्ति शुरू करा दी जायेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही