Search

Ramgarh News: नाली विवाद से दारुल मोताला चौराहे पर जल-जमाव, पुलिस ने हटवाया अवरोध

Ramgarh: चितरपुर के दारुल मोताला चौक पर नाली निर्माण को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण जलजमाव की स्थिति बन गयी. चौक पर मिट्टी और ईंट डालकर पानी के बहाव को रोक दिए जाने से दूषित पानी जमा हो गया. जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले की सूचना मिलने पर मंगलवार को रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य कराया.

 
ग्रामीणों के अनुसार ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा घासी टोला से दारुल मोताला तक डीयूएफ योजना के तहत स्लैबयुक्त नाली का निर्माण कराया जा रहा है. करीब 1400 फीट से अधिक नाली का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग 125 फीट कार्य अभी शेष है. इसी दौरान कुछ लोगों ने नाली के पानी की निकासी को लेकर आपत्ति जताई और निर्माण कार्य रुकवा दिया. 


इसके बाद चौक पर मिट्टी और ईंट डाल दिए गए, जिससे नाली का पानी रुककर सड़क पर फैल गया. देखते ही देखते दारुल मोताला चौक पर घुटने भर पानी जमा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी होने लगी. 


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर अवरोध हटवाया और पानी की निकासी शुरू कराई. कार्रवाई के दौरान उन्होंने विवाद से जुड़े लोगों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से नाली के पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए पहल करने को कहा. अवरोध हटने के बाद चौक पर स्थिति सामान्य हो गयी और लोगों ने राहत की सांस ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//