Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता महिलाओं का कदम

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र की युवतियों के लिए जावेद हबीब पार्लर में नि:शुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स संचालित कराया जा रहा है. जिसकी शुरुआत इसी साल 17 जनवरी को की गई थी.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र की युवतियों के लिए जावेद हबीब पार्लर में नि:शुल्क ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स संचालित कराया जा रहा है. जिसकी शुरुआत इसी साल 17 जनवरी को की गई थी. 


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच है, जिसमें आसपास के क्षेत्र की 10 युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. कंपनी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की योजनाएं चलायी जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक युवतियां कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें. यह 9 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें ब्यूटी, मेकअप एवं हेयर ट्रीटमेंट से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

 

शुक्रवार को प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्लर का भ्रमण किया गया. इस दौरान प्रशिक्षु युवतियों से बातचीत की गई. युवतियों ने बताया कि वे पूरी मेहनत और लगन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं तथा भविष्य में इस कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं. प्रशिक्षु युवतियों ने इस सराहनीय पहल के लिए बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया.


कंपनी प्रबंधन ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं के कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही