Ramgarh News : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शनिवार को कांकेबार अवस्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विधायक रामगढ़ ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों आदि ने कांके बार अवस्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण का श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

