Search

 
 
 

Ramgarh News :  भदानीनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भुरकुंडा भदानीनगर ओपी क्षेत्र के 80 यूनिट कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान छोटू कुमार (29 वर्षीय) के रूप मे हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है.
 

Ramgarh :  भुरकुंडा भदानीनगर ओपी क्षेत्र के 80 यूनिट कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान छोटू कुमार (29 वर्षीय) के रूप मे हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया है. 

 

बताया जाता है कि छोटू अपनी बहन के साथ रहता था. बीती रात उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. वहीं बहन भी बगल वाले कमरे में सोने चली गई. सुबह जब बहन उठी तो छोटू के कमरे में गई तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ पाया,

 

इसके बाद बहन ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी भदानी नगर पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया.  

 

छोटू ने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.  पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि छोटू आज से एनटीपीसी में काम पर जाने वाला था.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही