Search

 
 
 

Ramgarh News : कुजू में अवैध संबंध के शक में युवक की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

कुजू थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर, सेवटा में एक युवक अमन दुबे को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया था. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर, सेवटा में एक युवक अमन दुबे को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया था. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत राम उर्फ जसवंत प्रजापति व सुमन देवी शामिल हैं.


पुलिस के अनुसार, अमन दुबे के साथ मारपीट की घटना 11 जून को हुई थी. मृतक की मां किरण देवी के बयान पर मांडू (कुजू) थाना में कांड संख्या 135/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी जसवंत प्रजापति और उसकी सहयोगी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके मोबाइल फोन के साथ मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.


पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जसवंत प्रजापति को अमन दुबे व सुमन देवी के बीच अवैध संबंध होने का शक था. इसी संदेह के आधार पर उसने अपने किराए के मकान में अमन दुबे के साथ मारपीट की. पुलिस का कहना है कि सुमन देवी ने भी सहयोग करने की बात स्वीकार की है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही