Search

 
 
 

Ramgarh News : बारलोंग चौक पर वाहन के धक्के से युवक की मौत, विरोध में 4 घंटे सड़क जाम

NH-23 पर बारलोंग चौक के समीप सोमवार को तड़के एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हीरालाल महतो के पुत्र निखिल कुमार महतो के रूप में हुई है.
 
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस.

 Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (NH-23) पर बारलोंग चौक के समीप सोमवार को तड़के एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हीरालाल महतो के पुत्र निखिल कुमार महतो के रूप में हुई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखिल कुमार महतो सुबह करीब 4:30 बजे अपने घर के पास टहल रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने उसे धक्का मार दिया. ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल निखिल को तुरंत सदर अस्पताल, रामगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

 

 

युवक की मौत से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण शव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे एनएच को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता की मांग को लेकर सड़क पर डटे रहे.

 

बाद में रामगढ़ अंचल प्रशासन, रजरप्पा पुलिस तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चित्रगुप्त महतो, विनय मुन्ना और स्थानीय मुखिया रेखा देवी सहित कई जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के तहत परिजनों को मुआवजा व अन्य लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया. करीब चार घंटे बाद सुबह 10 बजे ग्रामीण माने और जाम समाप्त किया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. धक्का मारने वाले वाहन की खोज की जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इलाके में शोक का माहौल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही