Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: हेसला डैम में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा (बासल) अरसाहा हेसला स्थित डैम में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी 24 वर्षीय शशि उरांव के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा (बासल) अरसाहा हेसला स्थित डैम में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लोहरदगा निवासी 24 वर्षीय शशि उरांव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, शशि उरांव रविवार को अपने 5 दोस्तों के साथ पतरातु डैम स्थित मूरकटी गांव निवासी गौरव उरांव नामक के घर आया था.

 

 इसी बीच सभी दोस्त नहाने के लिए डैम चले गए. डैम में नहाने के दौरान शशि उरांव डूब गया. साथ नहा रहे दोस्तों को जब शशि दिखाई नहीं दिया, तो खोजबीन शुरू की. जिसके बाद उसे पानी से निकाला गया, उस समय शशि उरांव की सांसें चल रही थी. उसके दोस्तों के अनुसार 15 सीपीआर दिया गया. जिसके बाद भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही