Search

 
 
 

Ramgarh News : जिला स्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता का समापन, विजेता हुए सम्मानित

Ramgarh : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ. छत्तर माण्डू इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में आयोजित समापन समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.
 

Ramgarh : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ. छत्तर माण्डू इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में आयोजित समापन समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

 

Uploaded Image

 

समापन समारोह के दौरान अतिथियों ने बैडमिंटन व तैराकी प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों का अवलोकन किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया.

 

विधायक ममता देवी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि संघर्ष, धैर्य, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देने की है.

 

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान जैसे ओलंपिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, आधारभूत सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है.

 

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं. उन्हें अनुशासित, नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया.

 

Uploaded Image

 

तैराकी प्रतियोगिता के विजेता 

ग्रुप-बी (बालक) :

प्रथमः आदित्य मुंडा

द्वितीयः सोमनाथ प्यारेलाल

तृतीयः हिमांशु कुमार

ग्रुप-बी (बालिका) :

प्रथमः डोली कुमारी

द्वितीयः मनीषा हांसदा

तृतीयः आरती कुमारी

ग्रुप-सी (बालक) :

प्रथमः राजवीर मुंडा

द्वितीयः अभिषेक हेंब्रम

तृतीयः आर्यन कुमार

ग्रुप-सी (बालिका) :

प्रथमः सृष्टि कुमारी

द्वितीयः कविता कुमारी

तृतीयः आराध्या मुर्मू

ग्रुप-डी :

प्रथमः रुद्र प्रताप

द्वितीयः अक्षत मयंक

तृतीयः मोहम्मद जीशान

ग्रुप-ईः

प्रथमः मनोरंजन कुमार

द्वितीयः कुणाल कुमार

 

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता 

अंडर-13 बालिका : मान्यता कुमारी (प्रथम), इनायत होरा (द्वितीय)

अंडर-13 बालक : सोहन साहू (प्रथम), रिशु पासवान (द्वितीय)

अंडर-15 बालिका : अनुप्रिया चौधरी (प्रथम), आध्या कुमारी (द्वितीय)

अंडर-15 बालक : राजीव कुमार (प्रथम), मन्नत कुमार (द्वितीय)

अंडर-17 बालिका : प्रीति रानी (प्रथम), अर्शिया राय (द्वितीय)

अंडर-17 बालक : रुद्रांश रंजन शांडिल्य (प्रथम), नवकमल सिंह (द्वितीय)

अंडर-19 बालिका : कशिश रानी (प्रथम), अपूर्व अनन्या (द्वितीय)

अंडर-19 बालक : विवेक शर्मा (प्रथम), इशांत कुमार (द्वितीय)

 

समापन समारोह के दौरान सभी विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र व खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई. आयोजन का सफल संचालन जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया.

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, अभिभावक व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही