Search

 
 
 

रामगढ़ः नीति आयोग की टीम ने किया पतरातु का दौरा, बिरहोर परिवारों से की मुलाकात

एडिशनल डायरेक्टर ने लोगों को सरकार की ओर से आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए शुरू किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. टीम ने बिरहोर परिवारों से सीधा संवाद किया.
 

Ramgarh : नीति आयोग की टीम शनिवार को रामगढ़ जिले के दौरे पर पहुंची. टीम में नीति आयोग के एडिशनल डायरेक्टर आनंद शेखर, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड के वरीय अधिकारी सहित अन्य शामिल थे. टीम पतरातू प्रखंड पहुंची और कोतो पंचायत के बिरहोर टोला में आयोजित कार्यक्रम में भाग ली. टीम का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. 


एडिशनल डायरेक्टर ने लोगों को सरकार की ओर से आकांक्षी जिला व प्रखंड कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए शुरू किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया. टीम ने बिरहोर परिवारों से सीधा संवाद किया और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. टीम ने बिरहोर टोला में चल रहीं कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया


इस दौरान बिरसा आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास में श्रमदान किया गया. टीम के सदस्यों ने जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओरॉ से आयोजित अन्नप्राशन सहित अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. इस मौके पर रामगढ़ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चयनित पतरातू प्रखंड के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. इसमें जिला व प्रखंड प्रशासन आपसी समन्वय के साथ काम कर रहा है. कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.


पतरातू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चयनित पतरातू प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों व योजनावार लक्ष्य व प्राप्ति की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी संतोष भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही