Search

 
 
 

रामगढ़ः बरकाकाना स्टेशन पर 20 को रेल टेका डहर छेका आंदोलन में भाग लेंगे कुड़मी समाज के लोग

कुड़मी समाज के नेता गिरीशंकर महतो ने कहा कि समाज के हजारों लोग शनिवार को बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएंगे. स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन ठप करेंगे.
 

Ramgarh : कुड़मी समाज को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज ने 20 सितंबर को ‘रेल टेका डहर छेका’ आंदोलन की घोषणा की है. इसके तहत शनिवार को समाज के लोग बरकाकाना व राय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आंदोलन में भाग लेंगे और ट्रेनों का परिचालन ठप करेंगे. आंदोलन में रामगढ़, हजारीबाग सहित आसपास के जिलों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग एकजुट होकर शामिल होंगे.


कुड़मी समाज की मांगों में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने व कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में दर्ज करने की मांग मुख्य है. कुड़मी समाज के नेता गिरीशंकर महतो ने कहा कि समाज के हजारों लोग शनिवार को बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांगें कुड़मियों के सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकार से जुड़ी हैं. जब तक सरकार मांगों को पूरी नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही