Search

 
 
 

रामगढ़ : राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रांची रवाना

खेलो झारखंड अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए झंडा दिखाकर रवाना किया.
 
  • खेलो झारखंड प्रतियोगिता का रामगढ़ जिला में दिख रहा है परिणाम- कुमारी नीलम

Ramgarh: खेलो झारखंड अंतर्गत तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीम को अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की ने अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए झंडा दिखाकर रवाना किया.

 

वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामगढ़ जिला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का परिणाम दिखना शुरू हो गया है. विगत दिनों में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर रामगढ़ जिला का नाम रौशन किया है. एथेलेटिक्स में भी हमारे बच्चे गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल जीतकर रामगढ़ जिला का नाम रौशन करेंगे.

 

वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के अंडर 14,17 और 19 वर्ग के 96 बालक/बालिका खिलाड़ी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आगामी 30 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.

 

मौके पर टीम के नोडल शिक्षक रवींद्र दुबे, पुरनचंद महली, धरजीत चौहान, सुचिता तिर्की, शोषण लकड़ा, सुषमा कुमारी , रवींद्र कुमार,आशीष कुमार, बिनोद कुमार, शेखर कुमार सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही