Search

 
 
 

रामगढ़ : खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़े, करेंगे हर संभव मदद - चंद्रप्रकाश

रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में चल रहे रामगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया. फाइनल मुकाबला वाईसीसी शारदा क्लब भुरकुंडा बनाम सांडी क्रिकेट क्लब सांडी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सांडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए.
 

Ramgarh: रजरप्पा स्थित डीएवी मैदान में चल रहे रामगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन किया गया. फाइनल मुकाबला वाईसीसी शारदा क्लब भुरकुंडा बनाम सांडी क्रिकेट क्लब सांडी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सांडी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए.

 

जवाबी पारी खेलते हुए वाईसीसी शारदा क्रिकेट एकेडमी भुरकुंडा की टीम 15वें ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. बेहतर खेल के लिए हर्ष राणा को बेस्ट बैट्समैन, विकास परमार को बेस्ट बॉलर, अनिल मुंडा को बेस्ट फील्डर, मैन ऑफ द मैच हर्ष राणा व 
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार विकास परमार को घोषित किया गया.

 

इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष मनोज महतो, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, युवा नेता पीयूष चौधरी, दुलमी पार्षद प्रीति दीवान द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. ततपश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम व उप विजेता टीम को शील्ड व नगद 51 हजार व 31 हजार का पुरस्कार दिया गया.

 

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आगे बढ़े. उन्हें आजसू पार्टी द्वारा हर सम्भव मदद दी जाएगी. इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया. मौके पर चंद्रशेखर महतो, इंतेखाब आलम, निर्मल महतो, सुशीला देवी, मुकेश सिन्हा, अरविंद महतो, पूरन चंद्र महतो, अजय बंगाली, अनिल ओहदार सहित कई मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही