Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 7 चोरी की बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस को चोरी की सात बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायत पर पुलिस ने टीम अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रामगढ़ पुलिस को चोरी की सात बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. बाइक चोरी की लगातार मिल रही शिकायत पर पुलिस ने टीम अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया.

Uploaded Image

इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों मो नजरूल अंसारी और मो निसार अंसारी को पकड़ा और उनसे उनकी बाइक के बारे में पूछताछ की. जिसमें दोनों की बाइक चोरी की निकली. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पांच चोरी की बाइक बरामद किया, साथ ही एक अन्य आरोपी रंजीत महतो को गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नजरूल अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही