Search

रामगढ़ः जनगणना-2027 की तैयारी, अधिकारियों व तकनीकी सहायकों को मिला प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, डाटा संकलन की विधि, तकनीकी उपकरणों के उपयोग व कार्यों के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए इसे पूरी जिम्मेदारी व सटीकता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.
 
Ramgarh : भारत की जनगणना-2027 की रामगढ़ जिले में तैयारी शुरू हो गई है. जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से आयोजित चार्ज अधिकारियों व तकनीकी सहायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया. यह प्रशिक्षण 10 से 12 मार्च तक डीडीसी आशीष अग्रवाल व अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, डाटा संकलन की विधि, तकनीकी उपकरणों के उपयोग व कार्यों के सुचारू संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए इसे पूरी जिम्मेदारी व सटीकता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.

कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य के विभिन्न चरणों, ऑनलाइन डेटा एंट्री, तकनीकी समस्याओं के समाधान व जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही प्रतिभागियों के सवालों का जवाब भी दिया गया. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से आए चार्ज अधिकारी व तकनीकी सहायक मौजूद रहे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही