Search

 
 
 

रामगढ़ः शत प्रतिशत साक्षरता लक्ष्य प्राप्त करने को फ्लो चार्ट तैयार करें: डीसी

डीसी ने मध्यान भोजन के कार्यों की समीक्षा में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
 

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने
कहा कि जिले में शत प्रतिशत कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है. इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी को सर्वे करने व फ्लोचार्ट तैयार कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. मध्यान भोजन के कार्यों की समीक्षा में उन्होंने निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि शेष बचे रसोइयों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं और उनकी पेंशन शुरू करने करने के लिए बीडीओ के साथ समन्वय बनाकर काम करें.

उन्होंने सभी विद्यालयों में पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही बच्चों को किताब, यूनिफॉर्म, स्कूल बैग आदि उपलब्ध कराने के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी ली और बाकी बचे बच्चों को जल्द उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में डीडीसी, डीईओ, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही