Ramgarh: रामगढ़ जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं बासल थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (COTPA) 2003 के उल्लंघन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. अभियान के दौरान दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2300 रूपए का अर्थदंड लगाया गया. टीम ने दुकानदारों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन करने तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी.
इसे भी पढ़ें:
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन को लेकर कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान का उद्देश्य जिले में तंबाकू नियंत्रण कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

