Search

रामगढ़ः रजरप्पा मंदिर से अतिक्रमण हटाने से पहले दुकानदारों का पुनर्वास करें- राजीव

दुकानदारों से बात करते सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल.

Ramgarh : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई हैं. इधर, परिसर के सैकड़ों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है. वर्षों से व्यवसाय कर रहे इन लोगों को अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है.


हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शनिवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं. दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से यहां दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अचानक शुरू हुई हटाने की कार्रवाई से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है.

 


देवदत्त खन्ना, मिंटू साव, बंसी केवट, महेश मांझी, दिलीप साव, जयचंद महतो, मुकेश महतो, राजू साव सहित कई दुकानदारों ने अपनी परेशानी रखते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने से वे बेरोजगार हो जायेंगे. इस पर राजीव जायसवाल ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था जरूरी है. उन्होंने उन्होंने प्रशासन से पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की. कहा कि बिना वैकल्पिक स्थान दिए दुकानों को हटाना उचित नहीं होगा. इस दौरान मंदिर के पुजारी सह दुकानदार संघ के प्रतिनिधि छोटू पंडा भी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp