Ramgarh News : जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित नयामोड़-हीरक मार्ग पर बीती रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बड़गांव, चैनपुर निवासी दिवाकर कुमार के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, दिवाकर कुमार बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नयामोड़-हीरक मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
इधर घटना की सूचना पाकर कुजू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जबकि युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
फिहलाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारा या फिर बाइक तेज रफ्तार होने के कारण खुद दुर्घटनाग्रस्त हुई है.

