Search

 
 
 

रामगढ़ सड़क हादसाः पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी, शव लेने पहुंचे परिजन

Ramgarh News: विवेकानंद की सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति होने के बाद परिवार की ओर से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मन्नत पूरी करने की योजना बनाई गई थी. इसी खुशी और आस्था के साथ बिहार के नवादा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा के लिए निकले थे.
 
पोस्टमार्टम हाउस

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर पैंकी फोरलेन के पास शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. इस हृदयविदारक दुर्घटना में बिहार के नवादा जिले के 13 लोगों की मौत हो गई. जिस परिवार में सरकारी नौकरी मिलने की खुशी का जश्न मनाया जा रहा था, उसी परिवार और उसके करीबियों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेकानंद की सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति होने के बाद परिवार की ओर से रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना कर मन्नत पूरी करने की योजना बनाई गई थी. इसी खुशी और आस्था के साथ बिहार के नवादा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा के लिए निकले थे.

इसे भी पढ़ें:

शनिवार की देर रात करीब दो बजे रामगढ़ जिले के पैंकी फोरलेन के समीप स्कॉर्पियो की एक अन्य वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 13 लोगों की जान चली गई. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

 

खुशियों की खबर मातम में बदली, फोन पर मिली मौत की सूचना 

हादसे के बाद जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दी गई. अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिवारों में कोहराम मच गया. परिजन आनन-फानन में रामगढ़ पहुंचे. अस्पताल परिसर में अपनों को खोने का दर्द हर चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी, अपनों के शव लेने पहुंचे परिजन 

इधर, हादसे में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है. मृतकों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं. जिस विवेकानंद की सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्ति की खुशी में मन्नत पूरी करने के लिए यह यात्रा निकाली गई थी, उसी खुशी के अवसर पर इतनी बड़ी त्रासदी घट जाएगी, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

 

एक तरफ सरकारी नौकरी मिलने की खुशी थी, दूसरी तरफ मंदिर में पूजा कर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करने की तैयारी थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. परिवार के लोगों ने जिस यात्रा को जीवन की यादगार खुशी बनाने के लिए शुरू किया था, वह उनके जीवन का सबसे दर्दनाक सफर बन गया.

 

एक खुशी के लिए निकले थे, पीछे छोड़ गए जिंदगी भर का गम

आज इस हादसे ने न सिर्फ 13 परिवारों को उजाड़ दिया है, बल्कि एक ऐसी खुशी को भी मातम में बदल दिया है, जिसे पूरा परिवार उत्सव की तरह मनाना चाहता था. रामगढ़ के पैंकी फोरलेन पर हुई यह दुर्घटना कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही