Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः एसडीओ ने गैस एजेंसियों संग बैठक में बुकिंग व वितरण की समीक्षा की

एसडीओ ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने के लिए जागरूक करें. उन्हें पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करने का भी निर्देश.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने शनिवार को अपने कार्यालय में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने गैस की उपलब्धता, स्टॉक, बुकिंग व उपभोक्ताओं को गैस वितरण की स्थिति की समीक्षा की.

 

बैठक में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या, वर्तमान गैस स्टॉक, बुकिंग की स्थिति व आगामी दिनों में आने वाले गैस सिलेंडरों की जानकारी दी. बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप सिलेंडरों का ऑर्डर दिया गया है, जिसे 15 से 17 मार्च तक प्राप्त होने की संभावना है.

 

 

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. एजेंसियों ने यह भी बताया कि कुछ उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराया है, जिसके कारण गैस बुकिंग में समस्या आ रही है. इस पर एसडीओ ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को केवाईसी कराने के लिए जागरूक करें. उन्हें पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करने का भी निर्देश. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही