Search

 
 
 

रामगढ़ सिरका कोल परियोजना फायरिंग:  राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी, रिलीज जारी कर दी धमकी

सिरका कोल परियोजना के जीएम कार्यालय के समीप शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गैंग ने ली है. घटना के बाद राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार ने प्रेस रिलीज कर है कि यदि उनके कॉल को नजरअंदाज किया गया तो संबंधित लोगों को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.
 

Ramgarh: सिरका कोल परियोजना के जीएम कार्यालय के समीप शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी राहुल सिंह गैंग ने ली है. घटना के बाद राहुल सिंह गैंग के आजाद सरकार ने प्रेस रिलीज कर है कि यदि उनके कॉल को नजरअंदाज किया गया तो संबंधित लोगों को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.


प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि "बिना मैनेज किए काम करने का अंजाम जल्द ही देखने को मिलेगा" और संबंधित लोगों को अपनी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने की चेतावनी दी गई है.

 

हालांकि  पुलिस ने अभी तक इस कथित प्रेस रिलीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग की घटना के साथ-साथ वायरल प्रेस रिलीज की भी जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही