Search

 
 
 

NCERT की कक्षा नवम की किताब में छात्र SIR और आपातकाल के बारे में पढ़ेंगे

NCERT की कक्षा नवम  की किताब में अब  छात्र SIR सहित आपातकाल के बारे में पढ़ेंगे. साथ ही किताब में समाजवाद,धर्मनिरपेक्षताऔर लोकतंत्र की व्याख्याएं पहले की तरह नहीं पढाई जायेगी.
 

 New Delhi : NCERT की कक्षा नवम  की किताब में अब छात्र SIR सहित आपातकाल के बारे में पढ़ेंगे. साथ ही किताब में  समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की व्याख्याएं पहले की तरह नहीं पढाई जायेगी.

 

NCERT सूत्रों के अनुसार बच्चे अब देश, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नये तरीके से समझ पायेंगे. किताब में संविधान को पारंपरिक तरीके से नहीं, वरन नये ढंग से समझाया गया है. किताब में संविधान कैसे बना, संविधान सभा ने क्या काम किया लोकतांत्रिक संस्थाएं कैसे काम करती हैं, यह सब कायदे से समझाया गया है.

 

किताब में समानता, स्वतंत्रता, अधिकार और जिम्मेदारी आदि विषयों का समावेश किया गया है. किताब में इंदिरा गांधी द्वारा देश में1975 में लगाई गयी इमरजेंसी के बारे में पढाया जायेगा. इमरजेंसी के कारण उस समय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर पड़ा था, पढ़ाया जायेगा.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही