Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ SP ने नेशनल साइक्लिस्ट आशा मालवीय को किया सम्मानित

राष्ट्रव्यापी साइक्लिंग अभियान पर निकलीं साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय के रामगढ़ पहुंचने पर एसपी अजय कुमार ने उन्हें सम्मानित किया. अजय कुमार ने आशा मालवीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहस, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :   राष्ट्रव्यापी साइक्लिंग अभियान पर निकलीं साइक्लिस्ट और पर्वतारोही आशा मालवीय के रामगढ़ पहुंचने पर एसपी अजय कुमार ने उन्हें सम्मानित किया. अजय कुमार ने आशा मालवीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहस, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की.

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली आशा मालवीय ने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. वे पूर्व में 100 और 200 मीटर दौड़ की राष्ट्रीय एथलीट रह चुकी हैं और पर्वतारोहण में भी कई ऊंचे शिखरों पर सफलता हासिल कर चुकी हैं.

 

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश लेकर आशा अब तक हजारों किलोमीटर की साइक्लिंग यात्रा पूरी कर चुकी हैं. वर्तमान में वे 11 जनवरी को जयपुर से शुरू हुए अभियान के तहत अरुणाचल प्रदेश के कीबिथू तक करीब 7,800 किलोमीटर की यात्रा पर हैं, जिसमें अब तक 5,200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं.

 

उनका यह अभियान देशभर में युवाओं, विशेषकर युवतियों को प्रेरित कर रहा है. एसपी अजय कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और कहा है कि उनका यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही