Ramgarh News: बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड की स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में उत्पादन कार्य के दौरान अचानक टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियर की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है.
मृतकों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जगेश्वर विहार निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है. जबकि घायल मजदूर की पहचान हजारीबाग निवासी तरुण रवानी के रूप में हुई है.
उत्पादन के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात फैक्ट्री के पावर प्लांट साइट पर रात्रि पाली में उत्पादन का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया.
इसे भी पढ़ें:
20 दिन पहले भी टरबाइन में लगी थी आग
बताया जाता है कि 20 दिन पहले भी टरबाइन में आग लगी थी. लेकिन, हादसे को गंभीरता से नहीं लिया गया और हल्की-फुल्की रिपेयरिंग के बाद फिर टरबाइन को पुनः चालू कर उत्पादन किया जा रहा था. इतना ही नहीं फैक्ट्री में मजदूरों के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं रहता है, जिससे मजदूरों में काफी रोष देखने को मिला. मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
घटना के बाद मजदूरों में रोष है मजदूरो सहित कई दल के लोग सड़क जामकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी जाम के समर्थन में सड़क पर बैठे. मृतकों के परिजनों ने मांग की कि आश्रितों को डेढ़ करोड़ रूपया, नौकरी और बच्चों को शिक्षा मिले.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

