Search

 
 
 

रामगढ़ः प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करें- डीसी

डीसी ने सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने सहायक उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा को प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाएं. साथ ही जिला उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली.

बैठक के दौरान डीसी नई उत्पाद नीति के तहत किए जा रहे कार्यों व आगे किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय चंदन कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही